संतो ने अपना समर्थन दिया कांग्रेस को,कम्प्यूटर बाबा और आचार्य प्रमोद कृष्णम पहुंचे जनता के बीच

संतो ने अपना समर्थन दिया कांग्रेस को,कम्प्यूटर बाबा और आचार्य प्रमोद कृष्णम पहुंचे जनता के बीच

संतो ने अपना समर्थन दिया कांग्रेस को,कम्प्यूटर बाबा और आचार्य प्रमोद कृष्णम पहुंचे जनता के बीच
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: November 26, 2018 6:17 am IST

भोपाल। विधानसभा चुनाव के मतदान में अब केवल 2 दिन बचे है। ऐसे में संतों ने अपना पूरा समर्थन कांग्रेस को दे दिया है। कम्प्यूटर बाबा और कांग्रेस के स्टार प्रचारक आचार्य प्रमोद कृष्णम ने दक्षिण पश्चिम विधनसभा से काँग्रेस प्रत्याशी पीसी शर्मा के समर्थन में पहुंच कर लोगों से उन्हे वोट देने की अपील की दोनों ही संतों ने पीसी शर्मा को आर्शीवाद दिया और बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि इस सरकार ने हमेशा ही संतों की अनदेखी की है।
ये भी पढ़े –रामलला के दर्शन कर बीजेपी पर बरसे उद्धव ठाकरे, कहा- मंदिर नहीं बना तो ये सरकार नहीं बनेगी

वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी पीसी शर्मा का कहना है कि हर वर्ग की जनता के साथ-साथ अब संतों का आर्शीवाद भी हमारे साथ है। बीजेपी सरकार के 15 साल के शासन में हर वर्ग दुखी रहा है। ना केवल आम जनता बल्कि संतों को भी इस सरकार ने नहीं बख्शा। ऐसे में जब संतों ने हमें अपना आर्शीवाद दे दिया है तो इस बार कांग्रेस की जीत पक्की है।


लेखक के बारे में