बुरहानपुर। मध्यप्रदेश में मतदान की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है ऐसे में निर्वाचन आयोग ने अधिक से अधिक मतदान करवाने के लिए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कई जतन किये है। बुरहानपुर की सबसे बुजुर्ग मतदाता माहोबाई की पेंटिंग को उस मतदान केंद्र में लगवाया गया है जहां वो मतदान करने आएंगी।
बता दें कि माहोबाई मप्र की सबसे बुजुर्ग मतदाता है और इतनी उम्र होने के बाद भी वो मतदान के लिए लोगों को प्रेरित कर रही हैं जिसके तहत निर्वाचन आयोग ने उनके सम्मान में 104 साल की माहोबाई की तस्वीर मतदान केंद्र की दीवार पर बनवाई है।
उस पेंटिंग के साथ उनकी जन्मतिथि भी अंकित की गई है तस्वीर के नीचे उनका नाम माहोबाई पति मलथु उईके लिखा है। साथ ही जन्मतारीख 1 जनवरी 1914 भी अंकित की गई है। मतदान करने के लिए प्रेरित करने वाले स्लोगन भी दीवार पर लिखे गए हैं।इसके साथ ही आईबीसी 24 भी मतदाताओं को जागरूक करने के लिए एक अनूठी पहल किया है जिसके तहत आप अपने मतदान के बाद इंक लगी सेल्फी शेयर करें और न्यूज़ चैनल में अपनी तस्वीर देखें।
आज आप घर से नहीं निकलेंगे, तो भी सरकार बन जाएगी। लेकिन अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़कर अगले पांच साल तक आप सरकार को कोसने के भी हकदार नहीं रहेंगे। आज वोट डालने जरूर जाएं, चाहे किसी भी दल या प्रत्याशी को दें। और हां… 1/2 #Janadesh2018 #MPElections2018 @IBC24News pic.twitter.com/PoXVj4asC2
— Ravi Kant Mittal (@ravikantmittal) November 28, 2018