Reported By: Niharika sharma
,IND vs WI 3rd T20 | Photo Credit: IBC24
इंदौर: IND vs WI 3rd T20 आज से ठीक 11 दिन बाद यानी 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज के बीच पांच टी-20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला होगा। दोनों टीमों का मुकाबला मध्यप्रदेश के इंदौर के होलकर स्टेडियम में होगा। मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) मैच की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा है। मैच के लिए काली मिट्टी की पिच तैयार की गई है।
IND vs WI 3rd T20 पिच बैटिंग फ्रेंडली होने से यहां दर्शकों को खूब चौके-छक्के देखने को मिलेंगे। बीसीसीआई पिच क्यूरेटर तापोश चटर्जी की देखरेख में एमपीसीए पिच क्यूरेटर मनोहर जामले ने पिच तैयार की है। पहले काली और लाल मिट्टी की दो पिच तैयार की जा रही थीं। अंतिम फैसले के बाद तय हुआ कि मैच काली मिट्टी की पिच पर ही खेला जाएगा। भारत के सभी खिलाड़ी अच्छी फॉर्म में हैं। वहीं वेस्टइंडीज की टीम टी-20 में उलटफेर करने में माहिर है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच अच्छा मुकाबला होने की उम्मीद है।
वेस्टइंडीज दूसरी बार इंदौर आएगी मैच खेलने होलकर स्टेडियम में भारत की जीत का रिकॉर्ड अच्छा रहा है। यहां हुए 4 टी-20 मैचों में से भारत ने तीन में जीत दर्ज की है। वेस्टइंडीज की टीम दूसरी बार इंदौर में मैच खेलने के लिए आ रही है। इससे पहले 2011 में वेस्टइंडीज टीम इंदौर आई थी। उस मैच में वीरेंद्र सहवाग (219) ने दोहरा शतक जमाया था। दो टी-20 मैचों में भारत ने यहां दो बार 200+ स्कोर बनाया है।