नागोया, 30 सितंबर (भाषा) भारतीय महिला टीम ने बुधवार को यहां एशियाई खेलों की स्क्वाश प्रतियोगिता में सिंगापुर को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई और इस तरह से पदक पक्का कर दिया।
भारत की तरफ से तन्वी खन्ना ने शुरुआत करते हुए पहले एकल मैच में औ येओंग वाई इयन को 11-6 4-11 15-13 11-1 से पराजित किया। यह मैच 32 मिनट तक चला।
व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली युवा अनाहत सिंह ने दूसरे एकल मुकाबले में केवल 22 मिनट में औ योंग वाई यान को 11-7 11-3 11-4 से हराकर भारत की सेमीफाइनल में जगह पक्की की।
इस तरह से मिश्रित युगल में कांस्य पदक जीतने वाली अनुभवी खिलाड़ी जोशना चिनप्पा को कोर्ट में उतरने की जरूरत नहीं पड़ी। सेमीफाइनल बृहस्पतिवार को खेला जाएगा।
भारत ने पूल सी के अपने पहले दो मैचों में चीन और जापान को हराने के बाद मंगलवार को ग्रुप चरण के अपने आखिरी मैच में ईरान को 3-0 से हराया था।
भाषा
पंत सुधीर
सुधीर