दबंगों ने 70 साल के दलित किसान को पत्नी के सामने जिंदा जलाया

दबंगों ने 70 साल के दलित किसान को पत्नी के सामने जिंदा जलाया

दबंगों ने 70 साल के दलित किसान को पत्नी के सामने जिंदा जलाया
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: June 22, 2018 3:56 am IST

भोपाल। राजधानी भोपाल से सटे घाटखेड़ी गांव में दलित किसान को जिंदा जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चार आरोपियों ने गांव के 70 साल के किसान किशोरीलाल जाटव को उसकी पत्नी के सामने पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। पत्नी के लाख गिड़गिड़ाने के बावजूद आरोपियों का दिल नहीं पसीजा।  गंभीर हालत में किसान को अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन 90 फीसदी झुलस चुके किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने लिया 27 जून को मंत्रालय बंद रखने का निर्णय

किसान का कसूर बस इतना था कि उसने अपनी जमीन पर कब्जे का विरोध किया था। सरकार की ओर से किशोरीलाल को साल 2002 में  3.5 एकड़ जमीन का पट्टा मिला हुआ था। जिसमें खेती कर किशोरी लाल अपना परिवार चलाता था। 

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ ने बनाया कीर्तिमान, स्कॉच शिखर सम्मेलन में मिले 64 अवार्ड

लेकिन गांव के दबंग तीरन सिंह यादव की जमीन पर बुरी नजर गड़ी हुई थी। तीरन सिंह जमीन पर कब्जाकर लिया था और खेती करना शुरू कर दिया था। जिससे किशोरीलाल बेहम परेशान था। गुरुवार सुबह किशोरीलाल खेत पहुंचा तो तीरन सिंह अपने बेटों और भतीजों के साथ ट्रैक्टर से खेती की जुताई कर रहा था। किशोरीलाल के मना करने से तैष में आकर तीरन अपने बेटे और भतीजों के साथ मिलकर किसान  से मारपीट की और फिर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया।आरोपियों ने किसान की पत्नी के सामने ही वारदात को अंजाम दिया। 

ये भी पढ़ें- यूपी से नौकरी का ऑफर देकर युवकों को कश्मीर बुलाया, फिर उकसाया पत्थरबाजी के लिए

लेकिन इस वारदात के बाद भी पुलिस की संवेदनहीनता दिखाई दी। शिकायत होने पर भी  आरोपियों की गिरफ्तार नहीं हो सकी थी। स्थानीय लोगों के विरोध के बाद देर रात चारों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।  

 

वेब डेस्क, IBC24

 

 


लेखक के बारे में