मप्र : गाली देने वाले विधायक… गालियां भी ऐसी की नए रिश्ते ही गढ़ दिए !
मप्र : गाली देने वाले विधायक... गालियां भी ऐसी की नए रिश्ते ही गढ़ दिए !
पिछले 14 साल से मप्र की सत्ता का सुख ले रही बीजेपी के नेताओं की भाषा का संयम अब खोने लगा है…इसकी बानगी आगर मालवा से बीजेपी विधायक गोपाल परमार के वायरल हुए अलग-अलग वीडियो में दिखाई पड़ी…परमार का जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें वो कलेक्टर दफ्तर में ही बैठकर जिले के SDM, तहसीलदार से लेकर इंजीनियरों तक को भद्दी भद्दी गालियां दे रहे हैं।
वो गालियां तो हम आपको सुना नहीं सकते लेकिन उनके तेवर देखकर आपको भी अंदाजा हो जाएगा…यहां तक की विधायक जी के हाथों में पूजा की थाली थी इसके बाद भी वो गालियों की बौछार से नहीं चूके…हालांकि ये सभी वीडियो कई महीने पुराने हैं लेकिन अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं…ऐसे में इस तरह के वीडियो बीजेपी की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने इसे सत्ता का नशा बताया है।

Facebook


