भोपाल। भोपाल नगर निगम के अफसरों पर फल और सब्जियां लूटने का आरोप लगा है। ये आरोप शहर के बिट्ठान सब्जी मार्केट के गरीब सब्जी विक्रेताओं ने लगाया है। सब्जी विक्रेताओं के मुताबिक निगम अफसरों में अतिक्रमण के नाम पर उनके फल और सब्जियों को लूट कर ले गए।
ये भी पढ़ें- भीषण गर्मी में भी स्वाइन फ्लू वायरस सक्रिय, 5 मरीज पॉजिटिव मिले
ये भी पढ़ें- जीरम हमले के 5 बरस, लाल आतंक की बर्बरता का जख्म आज भी ताजा
आपको बतादें मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय मजदूर किसान महासंघ ने 1 से 10 जून तक देशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। वहीं 10 जून को भारत बंद की घोषणा भी की गई है। इस बीच गांवों और शहरों से किसी भी चीज के आवाजाही पर रोक लगाने किसान महासंघ एकजुट हो गए हैं। लिहाजा फलों और सब्जियों के दाम एक जून से बढ़ने वाले हैं। पीड़ित सब्जी विक्रेताओं ने आरोप लगाया है कि निगम की टीम फल और सब्जियां लूटकर स्टॉक बना रहे हैं।
ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश की सियासत में ज्योतिरादित्य की सक्रियता बढ़ी, भोपाल में मांगा सरकारी बंगला
किसान महासंघ अपनी कई मांगों के साथ मंदसौर गोलीकांड का विरोध कर रहे है। मंदसौर में पिछले साल किसान आंदोलन के दौरान हुई फायरिंग में कई किसानों की मौत हो गई थी। मारे गए किसानों के लिए 6 जून को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। इस सभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल होंगे।
वेब डेस्क, IBC24