मप्र: सीएम शिवराज ने अमरकंटक से की पौधारोपण के महाअभियान की शुरूआत
मप्र: सीएम शिवराज ने अमरकंटक से की पौधारोपण के महाअभियान की शुरूआत
मध्यप्रदेश में आज पौधारोपण को लेकर विश्व रिकॉर्ड बनने जा रहा है… प्रदेश में आज करीब 6 करोड़ पौधे रोपे जा रहे है… वृक्षारोपण के इस वृहत कार्यक्रम की शुरुआत सीएम शिवराज सिंह ने अमरकंटक से की है… सीएम शिवराज सिंह ने पहले नर्मदा आरती की… और फिर एक पौधा लगाकर इस महान अभियान का आगाज किया… इस दौरान सीएम शिवराज सिंह की पत्नी साधना सिंह और प्रदेश के वन मंत्री गौरीशंकर शेजवार मौजूद रहे।
सीएम शिवराज सिंह ने एक सभा को भी संबोधित किया… जिसमें उन्होंने कहा… कि मध्यप्रदेश आज इतिहास रच रहा है… लाखों लोग पौधे लगाने अपने घर से निकल पड़े है… सीएम शिवराज सिंह ने आज के दिन को उनकी जिंदगी का अहम दिन बताया… सीएम शिवराज सिंह ने संदेश दिया… कि पेड़ है तो जिंदगी है… पेड़ नहीं रहेंगे… तो जिंदगी भी नहीं रहेगी… सीएम शिवराज सिंह ने कहा… कि मध्यप्रदेश का ये अभियान दुनिया को नई दिखा दिखाएगा।

Facebook


