मुंबई पुलिस ने तीन घंटे के अभियान में कई लोगों को किया गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने तीन घंटे के अभियान में कई लोगों को किया गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने तीन घंटे के अभियान में कई लोगों को किया गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: February 14, 2021 2:46 pm IST

मुंबई, 14 फरवरी (भाषा) मुंबई पुलिस ने ‘ऑल आउट ऑपरेशन’ के तहत कई अपराधियों की गिरफ्तारी करने के साथ ही मादक पदार्थ और अवैध हथियार जब्त किए तथा नियमों का उल्लंघन करने के मामले में कई वाहनों पर जुर्माने लगाए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस ने शनिवार रात 11 बजे से अभियान की शुरुआत की और यह देर रात दो बजे तक चला। इसमें महानगर के 93 पुलिस थाने के कर्मी सड़कों पर तैनात थे।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुल 259 स्थानों पर तलाशी ली गई और विभिन्न अपराधों के 1,278 आरोपियों को पकड़ा गया तथा 39 वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हुई और 88 लोगों पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया और 37 लोग अवैध हथियारों के साथ पकड़े गए।

उन्होंने बताया कि 11,881 वाहनों की तलाशी ली गई और 3,141 वाहन मालिकों पर नियमों के उल्लंघन के तहत जुर्माने लगाए गए। वहीं 31 लोगों को शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में पकड़ा गया।

भाषा स्नेहा शफीक


लेखक के बारे में