राजधानीवासियों को संपत्तिकर के साथ देना पड़ सकता है यूजर चार्ज
राजधानीवासियों को संपत्तिकर के साथ देना पड़ सकता है यूजर चार्ज
रायपुर। जल्द ही राजधानी के लोगों को संपत्तिकर के साथ नया टैक्स पटाना होगा। आपको बता दें कि अब संपत्तिकर के साथ डोर- टू- डोर कलेक्शन के लिए यूजर चार्ज भी लिया जाएगा। ज्ञात हो कि इस प्रस्ताव को नगर निगम आयुक्त अगली MIC में प्रस्तुत करेंगे जिसके बाद यूजर चार्ज हर साल वसूल किए जाने वाले निगम के टैक्स में जोड़कर वसूल किया जाएगा।
ये भी पढ़े –गठबंधन के लिए गोंगपा ने रखी ये शर्त, कांग्रेस की बढ़ीं मुश्किलें
इस विषय पर जब नगर निगम आयुक्त रजत बसंल से बात की गई तो उन्होंने बताया की यूजर चार्ज वसूलने के लिए नगर निगम को स्टाफ की कमी झेलनी पड़ रही थी जबकि टैक्स के साथ जोड़ने में रायपुर के सभी रिहायशी और कर्मिशियल इलाके से यूजर चार्ज मिलेगा। वहीं जानकारों का कहना है की सफाई के बदले लोगों से यूजर चार्ज वसूलने वाले प्रस्ताव का निगम के पार्षद विरोध कर रहे थे लेकिन निगम के अधिकारियों ने इसे वसूलने का नया रास्ता निकाल लिया है। अगर किसी कारणवश यह प्रस्ताव MIC में खारिज हो जाता है तो संपत्तिकर में वृद्धि वाले प्रस्ताव की तरह इस प्रस्ताव को भी राज्य शासन के माध्यम से लागु करवा लिया जाएगा।
वेब डेस्क IBC24

Facebook


