ननकीराम कंवर ने अमित शाह को लिखी चिट्ठी सोशल मीडिया में वायरल, अफसरों के भ्रष्टाचार का जिक्र

ननकीराम कंवर ने अमित शाह को लिखी चिट्ठी सोशल मीडिया में वायरल, अफसरों के भ्रष्टाचार का जिक्र

ननकीराम कंवर ने अमित शाह को लिखी चिट्ठी सोशल मीडिया में वायरल, अफसरों के भ्रष्टाचार का जिक्र
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: January 9, 2019 2:56 am IST

रायपुर। पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को एक चिट्ठी लिखी है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस चिट्ठी में ननकीराम कंवर ने एक पूर्व अफसर पर आरोप लगाया है कि उसकी सरपरस्ती में प्रदेश के दूसरे अधिकारियों ने बेलगाम भ्रष्टाचार किया।

पढ़ें-अभा वन खेल प्रतियोगिता में जुटेंगे देश भर के ढाई हजार खिलाड़ी, सीएम भूपेश करेंगे शुभारंभ

सितंबर 2017 में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को लिखे पत्र में ODF, PDS, घटिया ट्रांसफार्मर जैसी लगभग सभी विषयों को लेकर अफसरों की मनमानी और भ्रष्टाचार का जिक्र किया है। उस अफसर की वजह से छत्तीसगढ़ की छवि खराब होने और इसके गलत परिणाम के बारे में भी चेतावनी दे दी है। कंवर ने अपनी चिट्ठी में विधानसभा, लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को नुकसान होने का अंदेशा भी जताया था। अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने हाल में बीजेपी से नेता प्रतिपक्ष तय नहीं होने पर सीएम रमन के दावेदारी की अटकलों पर अपना बयान दिया था। ननकी ने कहा था कि डॉ रमन सिंह प्रदेश में 15 साल तक लगातार मुख्यमंत्री रहे हैं। अब नेता प्रतिपक्ष बनना उन्हें शोभा नहीं देता। 

 


लेखक के बारे में