नर्मदा पर IBC24 का महासर्वे, क्या है नर्मदा में गंदा पानी रोकने का सच…

नर्मदा पर IBC24 का महासर्वे, क्या है नर्मदा में गंदा पानी रोकने का सच...

नर्मदा पर IBC24 का महासर्वे, क्या है नर्मदा में गंदा पानी रोकने का सच…
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: May 1, 2018 2:30 pm IST

नर्मदा सेवा यात्रा, 11 दिसंबर 2016 को अमरकंटक से शुरू हुई और 15 मई 2017 को यहीं इसका समापन हुआ। 148 दिनों तक यानी करीब 5 महीने तक नर्मदा सेवा यात्रा चलती रही, इस दौरान मप्र के 1000 से ज्यादा गांवों से होकर ये यात्रा गुजरी और करीब साढ़े 3000 किमी का सफर तय किया।राज्य सरकार की इस बेहद महात्वाकांक्षी मुहिम के लिए शिवराज सरकार ने बहुत सा पैसा, वक्त और ऊर्जा खर्च की। करीब 5 महीनों के दौरान करीब 50 पड़ाव ऐसे थे, जहां खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें – क्या हुआ तेरा वादा, नर्मदा मैइया मांगे जवाब

हमने सर्वे किया, सरकार के वादों उनकी असलियत का तो शुरूआत करते है, पहले बड़े वादे से, जो था नर्मदा में मिलने वाले गंदा पानी को रोकने का। नर्मदा में गंदे नालों के पानी को रोकने का एलान सीएम ने पूरी यात्रा के दौरान कई बार किया। उन्होंने ये वादा किया था कि नर्मदा में गंदे नालों का एक बूंद भी पानी नहीं मिलने देंगे, इसके लिए नालों पर एसटीपी लगाए जाएंगे और उनसे निकला पानी भी नर्मदा में मिलाने की बजाय किसानों को खेती के लिए दिया जाएगा, सीएम शिवराज सिंह ने जो कहा था, क्या वो हो पाया… देखिए आईबीसी24 का रियालिटी चेक…

देखें –

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में