नर्मदा यात्रा पर आमने-सामने 2 पूर्व मुख्यमंत्री

नर्मदा यात्रा पर आमने-सामने 2 पूर्व मुख्यमंत्री

नर्मदा यात्रा पर आमने-सामने 2 पूर्व मुख्यमंत्री
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: September 29, 2017 1:39 pm IST

 

दिग्विजय सिंह की नर्मदा यात्रा शुरू हुई नहीं पर बयान आने शुरू हो गए। सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर ने शनिवार को शुरू हो रही नर्मदा यात्रा पर दिग्विजय सिंह से तीखे सवाल किए थे। जिनका जवाब देते हुए दिग्गी ने भी गौर पर तंज कसा है दिग्गी ने कहा कि बाबूलाल गौर सीनीयर नेता है लेकिन अब उनकी भाजपा में कोई बखत बची नहीं है। इसलिए उन्हे मेरे साथ नर्मदा यात्रा पर चलना चाहिए।

दिग्गी की नर्मदा यात्रा पर गौर ने उठाए सवाल तो शिवराज के मंत्री ने मांगी ली सलाह !

गौरतलब हो की शुक्रवार को सुबह बाबूलाल गौर ने दिग्विजय से पूछा था कि वे बताएं की उनकी यह यात्रा धार्मिक है या राजनैतिक, साथ ही उन्होंने दिग्गी को यह सलाह भी दी थी की यदि धार्मिक यात्रा पर है तो कार या हैलिकाॅप्टर का उपयोग न करें। अभी तो नर्मदा यात्रा शुरू होना बाकी है आगे और भी कई बयान आना बाकी है। वेब डेस्क, आईबीसी24 *खबर पर आप आपनी राय कमेंट बाॅक्स दिखकर हमें मार्गदर्शित कर सकते है।  

 


लेखक के बारे में