नरोत्तम मिश्रा पर कांग्रेस हुई हमलावर तो डिफेंसिव मोड में दिखी भाजपा
नरोत्तम मिश्रा पर कांग्रेस हुई हमलावर तो डिफेंसिव मोड में दिखी भाजपा
मध्य प्रदेश के मंत्री नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ आए कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस उन्हें मंत्री पद से हटाने की मांग करते हुए प्रदेश भर में प्रदर्शन करने जा रही है.. रविवार को कांग्रेसी प्रदेश के सभी जिलों में शिवराज सिंह और नरोत्तम मिश्रा का पुतला फूंकने जा रहे हैं.. वहीं, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने नरोत्तम मिश्रा के पद पर बने रहने को असंवैधानिक करार देते हुए चेतावनी दी है कि अगर उन्हें मंत्री पद से नहीं हटाया गया तो कांग्रेस शिवराज सिंह के खिलाफ कोर्ट की अवमानना का केस सुप्रीम कोर्ट में दर्ज कराएगी.. अजय सिंह ने 23 जून से अब तक मंत्री और कैबिनेट के लिए गए सभी फैसलों को रद्द किए जाने की भी मांग की है.. उन्होंने इसको लेकर CM शिवराज को एक चिट्ठी भी लिखी है।
वहीं, इस मामले में भाजपा के नेता जहां डिफेंसिव मोड में नजर आ रहे हैं। तो वहीं विधानसभा सचिवालय का कहना है कि अब सील्ड मतदाता सूची के खुलने के बाद ही तय होगा कि नरोत्तम राष्ट्रपति चुनाव में वोट कर पाएंगे या नहीं।
सोमवार को राष्ट्रपति चुनाव है.. वहीं, सूत्रों के मुताबिक चुनाव आयोग ने जो सूची मध्यप्रदेश भेजी है उसमें नरोत्तम मिश्रा का नाम तो है लेकिन उसके आगे अयोग्य लिखा हुआ है.. ऐसे में उनका राष्ट्रपति चुनाव में वोट करने की संभावना खत्म नजर आ रही है।

Facebook


