कोंडागांव। नक्सलियों की मदद से दो लोगों को मौत के घाट उतारने के साथ पांच लोगों को बुरी तरह घायल करने वाले आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है। कोंडागांव जिले के बयानार इलाके के अदनार में 20 मार्च को रैजू कोर्राम और सुदू कोर्राम की हत्या कर दी गई थी।
ये भी पढ़ें- फ्लोर टेस्ट से पहले ही धराशायी येदियुरप्पा सरकार, भावुक भाषण के साथ हुए विदा
ये भी पढ़ें- शिवराज ने तेंदूपत्ता संग्राहकों को बांटा 3 करोड़ का बोनस
वहीं नेहरू कोर्राम, नवलू कोर्राम, सागा कोर्राम, सोनू कोर्राम और सुनीता कोर्राम को मार-मार कर बुरी तरह से घायल कर दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी लखन कोर्राम और भुरसु सलाम को गिरफ्तार किया है।
ये भी पढ़ें- रमन के सभा स्थल पर लगे भाजपा के झंडे प्रशासन ने हटाए, पार्टी कार्यकर्ता धरने पर बैठे
साथ ही कई आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में ग्रामीणों ने नक्सलियों की मदद से ये वारदात की थी।
वेब डेस्क, IBC24