गणेश मणि रत्नम तिरुमुरु ने साहिल जाधव को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

Ads

गणेश मणि रत्नम तिरुमुरु ने साहिल जाधव को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

  •  
  • Publish Date - September 28, 2026 / 07:04 AM IST,
    Updated On - September 28, 2026 / 07:04 AM IST

नागोया, 28 सितंबर (भाषा) गणेश मणि रत्नम तिरुमुरु ने एशियाई खेलों में सोमवार को पुरुष कम्पाउंड तीरंदाजी के रोमांचक मुकाबले में ने हमवतन साहिल जाधव को 149-148 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

इससे पहले दोनों भारतीय तीरंदाजों ने अपने शुरुआती मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया। जाधव ने मंगोलिया के जामियांगोम्बो पुरेवदोरज के खिलाफ सभी पांच सेट अपने नाम करते हुए 149-137 से हराया।

गणेश ने इंडोनेशिया के सोस्तार अंदारू रिनाल्डी को 144-142 से मात दी। शुरुआती दो सेट गंवाने के बाद इंडोनेशियाई तीरंदाज ने जोरदार वापसी की। अंतिम सेट 30-30 से बराबर रहा, लेकिन शुरुआती बढ़त के दम पर गणेश ने दो अंक से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

इसके बाद प्री-क्वार्टर फाइनल में दोनों भारतीय आमने-सामने थे। जाधव ने पहला सेट जीतकर बढ़त बनाई लेकिन गणेश ने अगले ही सेट में बराबरी हासिल कर ली। इसके बाद दोनों ने एक-एक सेट जीता और मुकाबला निर्णायक पांचवें सेट तक पहुंच गया।

निर्णायक सेट में गणेश ने दो बार 10 अंक और एक ‘एक्स’ निशाना साधकर बाजी मारी। जाधव ने एक ‘एक्स’ और 10 अंक हासिल किए, लेकिन इसके बाद नौ अंक के निशाने ने उन्हें मुकाबले में पीछे कर दिया।

क्वार्टर फाइनल में गणेश का सामना चीनी ताइपे के चिएह-लुन चेन से होगा।

भाषा

भाषा आनन्द

आनन्द