पुलिस को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में तीन माओवादी ढेर, हथियार बरामद
पुलिस को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में तीन माओवादी ढेर, हथियार बरामद
बीजापुर। बीजापुर में सर्चिंग पर निकले जवानों को बड़ी सफलता मिली है। मिरतुर इलाके में पुलिस-नक्सल मुठभेड़ में तीन माओवादियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। नक्सलियों से एक थ्री-नॉट-थ्री राइफल और दो भरमार बंदूक बरामद हुआ है।
पढ़ें- रावण दहन के दौरान चिंगारी की चपेट में आए ओपी चौधरी,मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय की बेटी भी झुलसी
सर्चिंग पर निकले डीआरजी जवानों पर नक्सलियों ने धावा बोला। जिसके दोनों के बीच कई राउंड फायरिंग हुई। जवानों को भारी पड़ता देख माओवादी घटनास्थल से भाग निकले। इस दौरान फोर्स की फायरिंग से तीन माओवादी ढेर हो गए। सुरक्षाबलों ने तीनों का शव बरामद कर लिया है। जवानों के मुताबिक मुठभेड़ में कुछ और माओवादियों को भी गोली लगी है जिसे नक्सली अपने साथ ले जाने में कामयाब हो गए।
पढ़ें- बसपा ने जारी की 12 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, सूची में ऋचा जोगी का भी नाम.. देखें सूची
आपको बतादेें छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की पहल चरण की वोटिंग 12 नवंबर को होनी हैं। पहले चरण में बस्तर संभाग के सभी सीटों में मतदान कराया जाना है। लिहाजा नक्सल इलाका होने के चलते है, नक्सली हमले की आशंका को देखते हुए यहां बड़ी संख्या में जवानों की तैनाती की गई है। फोर्स लगातार इलाकों में सर्चिंग अभियान चलाकर नक्सलियों को खदेड़ने की कोशिश कर रही है ताकि इलाके में नक्सली कोई खलल न डाल सके और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराया जा सके।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


