बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बलरामपुर के सामरी से अगवा इंजीनियर और मुंशी का एक हफ्ते बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे इंजीनियर और मुंशी को अगवा किया था।
ये भी पढ़ें- दोरनापाल में नक्सलियों ने फूंका वाहन, गढ़चिरौली मुठभेड़ का विरोध
हफ्तेभर बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर दोनों के परिजन परेशान हैं। इसी सिलसिले में कांग्रेस विधायक प्रीतम राम ने इंजीनियर और मुंशी के अपहरण वाले स्थान का मुआयना किया। विधायक ने नक्सलियों से दोनों को रिहा करने की अपील की है।
ये भी पढ़ें- पखवाड़े भर के भीतर जोगी कांग्रेस में मेहूल मारू की आश्चर्यजनक ढ़ंग से वापसी
आपको बतादें नक्सलियों 29 अप्रैल को एक ग्रामीण को भी अगवा किया था। नक्सलियों ने शुक्रवार को ग्रामीण की गला रेतकर हत्या कर दी थी। ग्रामीण पर नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाया था।
वेब डेस्क, IBC24