शह मात The Big Debate: EC पर सियासी जंग..विरोध के कई रंग! प्रदेश प्रभारी की अगुवाई में कांग्रेस का प्रदर्शन, निकाय चुनाव के लिए मतपत्र की मांग की क्या है वजह?

Ads

Congress Protest In Raipur: रायपुर में पीसीसी प्रभारी सुखदेव भगत की अगुवाई में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता कलेक्टर का घेराव करने निकले।

  •  
  • Publish Date - September 28, 2026 / 11:14 PM IST,
    Updated On - September 28, 2026 / 11:17 PM IST

Congress Protest In Raipur/Image Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • पीसीसी प्रभारी सुखदेव भगत की अगुवाई में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं ने प्रदर्शन किया।
  • कांग्रेस ने मांग की ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त किया जाए और उन पर एफआईआर दर्ज किया जाए।
  • कांग्रेस के प्रदर्शन को सत्तारूढ़ बीजेपी ने कोरी सियासत करार दिया।

Congress Protest In Raipur: रायपुर: राजधानी रायपुर में पीसीसी प्रभारी सुखदेव भगत की अगुवाई में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता कलेक्टर का घेराव करने निकले। हालांकि पुलिस ने पहले ही बेरिकेड कर उन्हें रोक दिया था, जिसके बाद कांग्रेसियों ने बैरिकेड पर चढ़कर प्रदर्शन किया। सभी ने एक सुर में मांग की कि ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त किया जाए और उन पर एफआईआर दर्ज किया जाए।

हालांकि कांग्रेस के प्रदर्शन को सत्तारूढ़ बीजेपी ने कोरी सियासत करार दिया। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, जनता कांग्रेस की झूठी बातों को समझ चुकी है, वो डबल स्टैंडर्ड की राजनीति न करें।

SIR और वोट चोरी को लेकर चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस अब छत्तीसगढ़ में 4 नगर निगम सहित 17 नगरीय निकाय चुनाव मतपत्र के जरिए कराने की मांग की है। कांग्रेस का आरोप है कि निर्वाचन आयोग बीजेपी के एजेंट की तरह काम कर रहा है साजिशपूर्ण कांग्रेस के वोट बैंक काटे जा रहे हैं, जिसपर बीजेपी ने पलटवार किया। साय के सुशासन और चौतरफा विकास को देखते हुए कांग्रेस को अपनी हार तय नजर आ रही है इसलिए कांग्रेसी अभी से हार का बहाना तैयार कर रहे हैं।

Congress Protest In Raipur:  बहरहाल SIR, और ज्ञानेश कुमार के बहाने कांग्रेस चुनाव आयोग पर हमलावर है, लेकिन निकाय चुनाव के लिए मतपत्र की डिमांड कर उसने सूबे की सियासत में नया राग छेड़ दिया है।

SIR और वोट चोरी को लेकर राहुल गांधी के हमले के बाद अब कांग्रेस भी चुनाव आयोग के खिलाफ सड़क पर उतर गई है। तस्वीरें छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की है। जहां सिर पर काली पट्टी बांधकर कांग्रेस अपने नवनियुक्त पीसीसी प्रभारी सुखदेव भगत की अगुवाई में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंगी प्रदर्शन किया। कलेक्टरेट का घेराव करने निकले कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने बेरिकेड कर रोक दिया। कार्रवाई से नाराज कांग्रेसियों ने बैरिकेड पर चढ़कर प्रदर्शन किया। सभी ने एक सुर में मांग की कि ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त कर उन पर FIR दर्ज की जाए।

हालांकि कांग्रेस के प्रदर्शन को सत्तारूढ़ बीजेपी ने कोरी सियासत करार दिया। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, जनता कांग्रेस की झूठी बातों को समझ चुकी है। वो डबल स्टैंडर्ड की राजनीति न करें।

Congress Protest In Raipur:  इधर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने का आरोप लगाया, तो राहुल गांधी के लिए कहा कि वो देशद्रोही आचरण पर उतारू हो गए हैं..सीएम के बयान पर कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत ने भी जवाब दिया।

और वोट चोरी को लेकर चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस अब छत्तीसगढ़ में 4 नगर निगम सहित 17 नगरीय निकाय चुनाव मतपत्र के जरिए कराने की मांग की है। उसका आरोप है कि चुनाव आयोग बीजेपी के एजेंट की तरह काम कर रहा है। जिसपर बीजेपी ने पलटवार किया.. निकाय चुनाव में कांग्रेस को अपनी हार तय नजर आ रही है इसलिए बहाना तैयार कर रहे हैं।

कुल मिलाकर SIR, और वोट चोरी के बहाने ज्ञानेश के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस ने मतपत्र से चुनाव कराने की डिमांड कर छत्तीसगढ़ की सियासत में नया राग छेड़ दिया है। अब सवाल है कि क्या निकाय चुनाव में कांग्रेस की डिमांड पूरी होगी? क्या निकाय चुनाव में भी EVM बड़ा चुनावी मुद्दा बनेगा?

इन्हें भी पढ़ें:-