राजनांदगांव मुठभेड़ में घायल 8 लाख का इनामी नक्सली कमांडर गिरफ्तार, उधर 18 माओवादियों ने किया सरेंडर

Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: July 1, 2020 9:02 am IST

राजनांदगांव, छत्तीसगढ़। पुलिस और नक्सली मुठभेड़ में घायल 8 लाख का नक्सली प्लाटून कमांडर को गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार रात छुरिया के कटेंगा गांव के जंगलों में मुठभेड़ हुई थी।

पढ़ें- अमित जोगी ने हरदेव सिन्हा से की मुलाकात, 1 लाख रुपए का सौंपा चेक, क…

मंगलवार रात 11 बजे सर्चिंग के दौरान आईटीबीपी और डीएएफ के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई थी। घटनास्थल से घायल नक्सली को सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार कर लिया है। मौके से दैनिक उपयोग का सामान भी जब्त किया गया है। घायल नक्सली का नाम डेविड है।

पढ़ें- राज्य सरकार की तरफ से अब मंत्री रविंद्र चौबे और मोहम्मद अकबर ही दें…

वहीं दूसरी ओर दंतेवाड़ा में  4 इनामी सहित 18 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें एक महिला नक्सली भी शामिल है। कलेक्टर और एसपी के समक्ष इन्होंने आत्मसमपर्ण कर समाज की मुख्यधारा को अपनाया है।

लेखक के बारे में