नक्सलियों ने जमकर मचाया उत्पाद, 8 वाहन फूंक बैनर-पोस्टर से दी धमकी

नक्सलियों ने जमकर मचाया उत्पाद, 8 वाहन फूंक बैनर-पोस्टर से दी धमकी

नक्सलियों ने जमकर मचाया उत्पाद, 8 वाहन फूंक बैनर-पोस्टर से दी धमकी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: December 12, 2017 3:48 pm IST

लगातार नक्सलियों पर शिकंजा कसने के दावों के बीच कोण्डागांव से नक्सलियों की करतुत सामने आई है। कोण्डागांव के ईरागांव में चल रहे निर्माण कार्य पर बाधा पहुंचने के लिए नक्सलियों ने 8 वाहनों को आग लगा दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही कोण्डागांव पुलिस अधीक्षक आसुतोष सिंह व अन्य पुलिस अधिकारी मौके के लिए रवाना हो चुके है।

सरकार भ्रष्ट और कांग्रेस चोर – अजीत जोगी

कोण्डागांव जिला के विकास खण्ड केशकाल अंतर्गत ईरागांव थाना क्षेत्र में ईरागांव-चुरेगांव सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। इसी निर्माण कार्य में लगे 1 सिमंेट मिक्चर मशीन, 1 जेसीबी, 1 ट्रक, 1 पीकअप, 1 रोड रोलर, 3 ट्रेक्टर कुल 8 गाड़ियों को नक्सलियों ने 12 दिसंबर को आग लगा दिया है। ईरागांव थाना से मात्र 3 किमी दूर ईरागांव से चुरेगांव के मध्य चल रहे निर्माण कार्य में बाधा पहुंचने के लिए 12 दिसंबर की दोपहर लगभग 1 बजे 25 से 30 वर्दीधारी नक्सलियों ने निर्माण कार्य मे लगे मजदूरों से पहले काम बंद करवाया और फिर एक-एक कर अलग-अलग स्थानों पर खड़ी 8 गाड़ियों को आग लगा दिया। 

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने मुंडन, पिंडदान कर शुरू की पदयात्रा

नक्सलियों सबसे पहले सीमेंट से भर ट्रक में आग की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद सीमेंट मिक्सर मशीन को आग के हवाले किया। इसी कड़ी में 2 किमी दूर खड़े पिकअप और ट्रेक्टर को भी आग लगा दी गई। इतना ही नहीं 3 किमी की दूरी पर कानागांव में खड़े जेसीबी, रोड रोलर, ट्रेक्टर को भी नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद नक्सलियों ने मौके पर बैनर पोस्टर लगाकर कार्य बंद करने को कहा है। बैनर में लिखा है कि, रोड पुल विकास परियोजना को बंद किया जाए। विकास कार्य के नाम से बड़े ठेकेदार और ठेकेदार विनाश कर रहे है। इतना ही नहीं विकास कार्य करने वाले ठेकेदार को भी नुकसान पहुंचाने की बात बैनर में कही गई है। घटना की पूरी जवाबदारी किसकोड़ी एरिया कमेटी ने ली है।


लेखक के बारे में