इस मार्ग पर नक्सलियों ने ली वाहनों की तलाशी, पुलिस की आहट के बाद जंगल की ओर भागे

इस मार्ग पर नक्सलियों ने ली वाहनों की तलाशी, पुलिस की आहट के बाद जंगल की ओर भागे

इस मार्ग पर नक्सलियों ने ली वाहनों की तलाशी, पुलिस की आहट के बाद जंगल की ओर भागे
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: September 10, 2019 1:40 pm IST

सुकमा। जगरगुंडा मार्ग पर नक्सलियों ने वाहनों की तलाशी ली है। वहीं एक टैक्सी को सड़क से अंदर ले जाकर पूछताछ की है। बताया जा रहा है कि 4-5 की संख्या में ग्रामीण वेशभूषा में पहुंचे नक्सलियों ने वाहन की तलाशी ली है। यह पूरा मामला गोरगुंडा पोलमपल्ली के बीच बंजारापारा का है। 

read more : दंतेवाड़ा उपचुनाव : कांग्रेस नेत्री की बेटी ने कार्यकर्ता को दी जेल…

मंगलवार की शाम तक़रीबन 5.30 बजे सुकमा जिले के दोरनापाल पोलमपल्ली के बीच गोरगुंडा के बंजारापारा के नज़दीक नक्सलियों ने मार्ग पर चलने वाले एक ऑटो एंव कुछ बाईक को रोक लिया पूछताछ के लिए ऑटो और मोटरसाइकिलों को सड़क से कुछ दूर पर जंगल में ले गए। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार ग्रामीण वेशभूषा मे मौजूद नक्सलियों ने ऑटो चालकों से सुरक्षाबलों के राशन होने की जानकारी ली। जिसपर ऑटो चालक ने पोलमपल्ली में गणेश चतुर्थी के अवसर पर होने वाले भण्डारे का राशन होने की जानकारी दी। वहीं इसी बीच मौक़े पर पुलिस जवानों के आने की आशंका नक्सलियों को हुई जिसके बाद मौक़े पर ऑटो और कुछ बाईक चालकों को छोड़ नक्सली जंगल की ओर रवाना हो गए।

read more : केंद्रीय राज्यमंत्री ने साधा निशाना, राज्य में हो रहा ढाई—ढाई साल क…

मिली जानकारी अनुसार मौक़े पर चार से पाँच नक्सली जो टंगिया बाँडा एवं तीर लिए मौजूद थे ऐसा माना जा रहा है की दोरनापाल से अंदरूनी इलाक़ों के कैम्पों के लिए भेजे जाने वाले जवानों का राशन लूटने की मंशा से नक्सली सड़क पर आ पहुचे थे। वहीं इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस जवान इलाके की सर्चिंग के लिए भेजे गए हैं। पूरे मामले की पुष्टी एसपी शलभ सिंहा ने की है।

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com