नक्सलियों के शहरी नेटवर्क का खुलासा, माओवादियों की मदद करने के आरोप में 1 व्यापारी से पूछताछ
नक्सलियों के शहरी नेटवर्क का खुलासा, माओवादियों की मदद करने के आरोप में 1 व्यापारी से पूछताछ
कांकेर, छत्तीसगढ़। नक्सलियों के शहरी नेटवर्क का पुलिस लगातार खुलासा कर रही है। माओवादियों के एक और मददगार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने राजधानी रायपुर में वीआईपी कम्प्यूटर के मालिक हितेश अग्रवाल को हिरासत में लेकर सवाल जवाब कर रही है।
पढ़ें- गृहमंत्री आज करेंगे विभागीय समीक्षा बैठक, नक्सल इलाकों में चलाए जा रहे ऑपरेशन पर करेंगे विचार-विम…
व्यापारी पर आरोप है कि वो नक्सलियों को वॉकी-टॉकी, कम्प्यूटर समेत कई इलेक्ट्रॉनिक सामान बिना बिल के सप्लाई करता था। कांकेर पुलिस ने आरोप को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।
पढ़ें- छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने स्थगित किया साक्षात्कार, 125 पदों पर होन…
पुलिस आरोपी को राजनांदगांव से हिरासत में लेकर रायपुर पहुंची थी0। ललिता चौक स्थित राठौर कॉम्प्लेक्स स्थित दुकान में पुलिस ने दबिश देकर
कारोबारी हितेश अग्रवाल को अपने साथ कांकेर लेकर रवाना हो गई है।
पढ़ें- पेट्रोल का फर्जी बिल लगाकर लाखों का फर्जीवाड़ा, निजी ट्रेवल्स के 5 …
व्यापारी को वायरलेस सेट बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दें नक्सलियों के मदद करने के आरोप में अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Facebook


