खबर का असर : भीषण जल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों को मिली राहत

खबर का असर : भीषण जल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों को मिली राहत

खबर का असर : भीषण जल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों को मिली राहत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: May 6, 2019 12:59 pm IST

धार। एक बार फिर सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को खबरों के माध्यम से जिम्मेदारों के कानो तक पंहुचाने के बाद मात्र दो दिनों में ibc24 न्यूज़ की खबर का असर देखने को मिला है। जी हाँ हम बात कर रहे धार जिले के नालछा विकासखंड के ग्राम हैदरी और उसके आसपास बसे मजरे टोलो की। जंहा भीषण जल संकट का सामना कर रहे। ग्रामीणों की खबर ibc24 पर चलने के बाद प्रशासन जागा ओर तहसीलदार और पीएचई विभाग के अधिकारी पूरे अमले के साथ गांव में पहुंचे और पूरी स्थिति का जायजा लेने के बाद बंद पड़े हैंडपंपों में पानी की मोटर डालकर मोटर चालू करवाई।
ये भी पढ़ें –चीफ जस्टिस रंजन गोगोई यौन उत्पीड़न मामले में तीन सदस्यी टीम ने पूरी की जांच, जानिए किसे मिला न्याय

आपको बता दें की नालछा ब्लॉक के हैदरी सहित अनेक गांव में भीषण जल संकट बना हुआ है जिसको लेकर तीन मई को ibc24 ने प्रमुखता से खबर दिखाई थी। खबर चलने के बाद ही प्रशासनिक अमला हरकत में आया और जल संकट से जूझ रहे लोगों की सुध लेते हुए क्षेत्र में बंद पड़े हैंडपंपों में मोटर डालकर शुरू करवाया गया.आपको बता दें कि ibc24 न्यूज़ हमेशा से ही सामाजिक सरोकार और जन समस्याओं से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता से दिखाता आया है जिसका असर आज नालछा ब्लॉक के हैदरी गांव में भी देखने को मिला है।

 

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/NCqyovNpmh4″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में