Shahdol Crime News: कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम, जानकर पुलिस भी रह गई हैरान
Shahdol Crime News: शहडोल में संपत्ति, नकदी और जेवर के लालच में एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां की हत्या कर दी।
Shahdol Crime News/Image Credit: IBC24
- शहडोल में एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां की हत्या कर दी।
- संपत्ति, नकदी और जेवर के लालच में बेटे ने वारदात को अंजाम दिया है।
- पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Shahdol Crime News: शहडोल: मध्यप्रदेश के शहडोल से रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। जहां संपत्ति, नकदी और जेवर के लालच में एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां को ही फावड़े से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। ये ब्लाइंड मर्डर था, लेकिन सीधी पुलिस ने इस खौफनाक वारदात का पर्दाफाश कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला?
मामला सीधी थाना क्षेत्र के ग्राम दरैन के बाहा टोला का है। यहां 55 वर्षीय विधवा प्रेम बाई अहिरवार खेत के बीच बने अपने मकान में अकेली रहती थीं। उनके पति राम नारायण अहिरवार शिक्षक थे, जिनका निधन 2020 में हो गया था। पति की मौत के बाद प्रेम बाई खेत में ही मकान बनाकर रहने लगी थीं। परिवार में उनके दो बेटे हैं, बड़ा बेटा उमरिया जिले के पाली में डाक विभाग में पदस्थ है, (Shahdol Crime News) जबकि छोटा बेटा देवशरण गांव के पुराने मकान में अलग रहता है। 18 सितंबर की दरमियानी रात प्रेम बाई की उनके ही घर में हत्या कर दी गई।
शव मिलने के बाद इलाके में फैली सनसनी
Shahdol Crime News: सुबह शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के लिए ये एक ब्लाइंड मर्डर था। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए, परिजनों से पूछताछ की और तकनीकी जांच शुरू की। जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी शक की सुई परिवार के भीतर घूमने लगी और आखिरकार बेटे कौशल अहिरवार पर आकर ठहर गई। पुलिस के मुताबिक कौशल अहिरवार ने ही संपत्ति, नगदी और जेवर के लालच में अपनी मां के सिर पर फावड़े से कई वार कर हत्या की थी।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गया था। बताया जा रहा है कि पिता की मौत के बाद कौशल को अनुकंपा नियुक्ति मिली थी और वह स्कूल में भृत्य के पद पर पदस्थ है। (Shahdol Crime News) पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल फावड़ा भी बरामद किया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Raipur Employment Fair: CG के बेरोजगार युवाओं के लिए शानदार अवसर, 8 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, रायपुर में इस दिन लगेगा रोजगार मेला
- Daroga-Police Sub Inspector Exam Cancelled 2026 in Bihar: बिहार में दरोगा के 1799 पदों की भर्ती परीक्षा रद्द, जल्द होगा री-एग्जाम, BPSSC ने इस वजह से लिया फैसला
- Pyaj Price Hike News: थाली से गायब होने लगा प्याज! दिल्ली से कोलकाता तक आसमान छू रहे भाव, ‘कांदा एक्सप्रेस’ के बावजूद क्यों नहीं घटे दाम?

Facebook


