मंदसौर गोलीकांड के आरोपियों पर मामला दर्ज नहीं, विरोध में जेल भरेगी कांग्रेस

Ads

मंदसौर गोलीकांड के आरोपियों पर मामला दर्ज नहीं, विरोध में जेल भरेगी कांग्रेस

  •  
  • Publish Date - July 4, 2017 / 04:49 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:55 PM IST

 

 

किसान आंदोलन के दौरान 6 जून को मंदसौर में हुए गोलीकांड के आरोपियों पर अब तक मामला दर्ज नहीं होने के चलते कांग्रेस अब वहां पर बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है.. कांग्रेस और किसान मिलकर यहां पर जेल भरो कार्यक्रम करने जा रहे हैं.. जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी मोहन प्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव और नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह शामिल होंगे.. कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा का आरोप है कि किसान आंदोलन करने वालों पर तो सरकार मुकदमें दर्ज कर रही है, लेकिन जिन्होंने किसानों पर गोली चलाई, जिसमें 6 किसान मारे गए.. उस मामले में सरकार ने चुप्पी साध ली है…

कांग्रेस के मुताबिक सरकार और पुलिस किसानों की हत्या करने वालों को बचाना चाहती हैं…घटना को 6 जुलाई को पूरा एक महीना हो जाएगा, लेकिन पुलिस ने हत्या करने वालों के खिलाफ अब तक प्रकरण दर्ज नहीं किया…जिससे किसानों में आक्रोश है…किसानों ने तय किया है कि वो 6 जुलाई को वहां पर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर जेल भरेंगे.. किसानों के इस प्रदर्शन में कांग्रेस भी अब शामिल हो रही है.. कांग्रेस के तीनों दिग्गज नेता किसानों की मांगों के समर्थन में गिरफ्तारी देंगे.. वहीं कांग्रेस ने इस प्रदर्शन के लिए जिला संगठन और विधायकों को जिम्मेदारी सौंपी है।