लोकसभा चुनाव, तीसरे चरण के लिए अधिसूचना गुरुवार को, प्रदेश की 7 सीटों के लिए नामांकन होगा दाखिल

लोकसभा चुनाव, तीसरे चरण के लिए अधिसूचना गुरुवार को, प्रदेश की 7 सीटों के लिए नामांकन होगा दाखिल

लोकसभा चुनाव, तीसरे चरण के लिए अधिसूचना गुरुवार को, प्रदेश की 7 सीटों के लिए नामांकन होगा दाखिल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: March 27, 2019 2:52 pm IST

रायपुर। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए गुरूवार को अधिसूचना जारी होगी। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के दो चरणों की नामांकन दाखिले की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने बताया कि अधिसूचना जारी होने के साथ ही प्रदेश में तीसरे और अंतिम चरण में सात लोकसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

तीसरे चरण के लिए प्रत्याशी अपना नामांकन 4 अप्रैल  तक शासकीय अवकाश को छोड़कर कार्यालयीन दिवसों में सुबह 11 बजे से दोपहर 3  बजे तक दाखिल कर सकते हैं। 5 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जाँच होगी।  अभ्यर्थी 8 अप्रैल तक नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। इस चरण में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जांजगीर, रायगढ़, कोरबा तथा सरगुजा क्षेत्रों के मतदाता 23 अप्रैल को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

यह भी पढ़ें : दिग्विजय सिंह ने कार्यकर्ता को दी नसीहत, चमचागिरी-चुगलखोरी मत करो, बूथ पर रिजल्ट दिखाओ 

साहू ने बताया कि तृतीय चरण के मतदान के लिए व्यापक तैयारियाँ की गई हैं। लोकसभा निर्वाचन के दौरान तीन चरणों में प्रदेश के एक करोड़ 89 लाख 16 हजार 285 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें शतप्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए 15 हजार 365  मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। तृतीय चरण में एक करोड़ 17 लाख 48 हजार 439 मतदाता हैं जिनमें 63 लाख 84 हजार 735 पुरूष, 53 लाख 63 हजार 102 महिला तथा 602 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं।


लेखक के बारे में