अब शहर में खुलेंगे सब बाजार, बंद होगा लेफ्ट-राइट सिस्टम, बीजेपी प्रतिनिधियों और जिला प्रशासन में बनी सहमति

अब शहर में खुलेंगे सब बाजार, बंद होगा लेफ्ट-राइट सिस्टम, बीजेपी प्रतिनिधियों और जिला प्रशासन में बनी सहमति

अब शहर में खुलेंगे सब बाजार, बंद होगा लेफ्ट-राइट सिस्टम, बीजेपी प्रतिनिधियों और जिला प्रशासन में बनी सहमति
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: August 3, 2020 8:36 am IST

इंदौर। सांसद शंकर लालवानी और कृष्ण मुरारी मोघे का बड़ा बयान सामने आया है, उन्होने कहा है कि इंदौर में अब सब बाजार खुले रहेंगे। उन्होने कहा कि दुकान खोलने के लिए लेफ्ट-राइट सिस्टम लागू नहीं होगा। भाजपा प्रतिनिधियों के साथ जिला प्रशासन अधिकारियों की बैठक में इस बात को लेकर सहमति बन गई है। हालांकि अब तक जिला प्रशासन ने कोई आदेश जारी नही किया है।

ये भी पढ़ें:प्रदेश के पूर्व मंत्री को भी मिला राम मंदिर भूमि पूजन के लिए न्योता, माटी- कलश के साथ ले जा रहे प…

इसके पहले आज इंदौर में जिला प्रशासन के अधिकारियों से मुलाकात करने बीजेपी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा था, जिसमें इस बात को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि शहर में अनलॉक और लॉकडाउन को लेकर फैसला हो सकता है। बीजेपी प्रतिनिधि मंडल में विधायक आकाश विजयवर्गीय, रमेश मेंदोला, सांसद शंकर लालवानी शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने इस दौरान जिला कलेक्टर सहित कई अधिकारियों से चर्चा की है।

ये भी पढ़ें: बहनों ने राखी के साथ भाइयों को बांधा मास्क, परंपरागत रुमाल की जगह द…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com