मुआवजे की राशि निकलवाने 12 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों धराया एनवीडीए का बाबू

मुआवजे की राशि निकलवाने 12 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों धराया एनवीडीए का बाबू

मुआवजे की राशि निकलवाने 12 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों धराया एनवीडीए का बाबू
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: September 20, 2018 9:54 am IST

बड़वानी। लोकायुक्त इंदौर ने एनवीडीए के बाबू को रिश्वत लेते रंगे हाथों धर दबोचा है। ये लिपिक काम करवाने के एवज में रिश्वत ले रहा था।

बताया जा रहा है कि ग्राम अवलदा निवासी जरदार पिता सरदार से डूब क्षेत्र के मिले मुआवजे की राशि निकालने के एवज में लिपिक विष्णु कुशवाह ने 20 हजार रिश्वत की मांग की। इस पर जरदार ने लोकायुक्त को शिकायत कर दी।

यह भी पढ़ें : एनएमडीसी के बाहर आदिवासियों का प्रदर्शन, कर्मचारियों से भरी बस रोकी, उत्पादन कार्य प्रभावित

लोकायुक्त टीम ने गुरुवार को 12 हजार की रिश्वत लेते एनवीडीए के बाबू विष्णु कुशवाह को रंगे हाथों हिरासत में ले लिया। लोकायुक्त के अनुसार पीड़ित को 15 लाख मुआवजा मिलना था, जिसकी तीसरी किशत और प्लॉट सहित 5 लाख 80 हजार देने के एवज में 20 हजार की मांग की जा रही थी। लेकिन पीड़ित के पास 12 हजार थे।

लोकायुक्त से मिलने के बाद पीड़ित जरदार कार्यालय के बाहर बाबू को रकम देने गया। जैसे ही कुशवाह ने रुपए लिए लोकायुक्त टीम ने उसे दबोच लिया। फिलहाल बड़वानी के सर्किट हाउस में कार्रवाई जारी है।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में