Junior Hockey Asia Cup 2026: भारतीय महिला और पुरुष टीम ने जीता जूनियर हॉकी एशिया कप, पीएम मोदी ने दोनों टीमों को दी बधाई 

Junior Hockey Asia Cup 2026: भारतीय जूनियर हॉकी टीमों ने एशिया कप का ख़िताब जीता है। पीएम मोदी ने दोनों टीमों को बधाई दी है।

Junior Hockey Asia Cup 2026: भारतीय महिला और पुरुष टीम ने जीता जूनियर हॉकी एशिया कप, पीएम मोदी ने दोनों टीमों को दी बधाई 

Junior Hockey Asia Cup 2026/ Image Source : X

Modified Date: September 13, 2026 / 09:54 pm IST
Published Date: September 13, 2026 9:53 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भारतीय जूनियर हॉकी टीमों ने एशिया कप का ख़िताब जीता है।
  • पीएम मोदी ने दोनों टीमों को बधाई दी है।
  • पीएम मोदी ने X पर पोस्ट कर दोनों टीमों को बधाई दी है।

Junior Hockey Asia Cup 2026: नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशिया कप जीतने वाली भारतीय जूनियर हॉकी टीमों को रविवार को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता खिलाड़ियों की प्रतिभा और दृढ़ संकल्प को दर्शाती है। भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने रविवार को रोमांचक फाइनल में चीन को 1-0 से हराकर एएचएफ जूनियर एशिया कप का खिताब बरकरार रखा और जूनियर महिला हॉकी विश्व कप के लिए भी क्वालीफाई किया।

पीएम मोदी ने X पर किया पोस्ट

पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘भारतीय हॉकी के लिए गर्व का क्षण। शानदार और अजेय अभियान के साथ एशिया कप का खिताब बरकरार रखने वाली हमारी जूनियर महिला हॉकी टीम को बधाई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पूरी टीम को मेरी शुभकामनाएं।’’

पुरुष जूनियर हॉकी टीम ने दक्षिण कोरिया को हराया

Junior Hockey Asia Cup 2026: भारतीय पुरुष जूनियर हॉकी टीम ने रविवार को फाइनल में दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर लगातार चौथी बार जूनियर हॉकी एशिया कप का खिताब जीता। मोदी ने एक अन्य पोस्ट में टीम को बधाई देते हुए कहा, ‘‘बधाई। यह वास्तव में एक शानदार उपलब्धि है।’’

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.