महाधिवक्ता कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने लगवाया कोरोना का टीका, टीकाकरण के लिए लगाए जा रहे विशेष कैम्प

महाधिवक्ता कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने लगवाया कोरोना का टीका, टीकाकरण के लिए लगाए जा रहे विशेष कैम्प

महाधिवक्ता कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने लगवाया कोरोना का टीका, टीकाकरण के लिए लगाए जा रहे विशेष कैम्प
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: April 1, 2021 3:06 pm IST

रायपुर, एक अप्रैल 2021। महाधिवक्ता कार्यालय बिलासपुर में आज स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कोरोना टीकाकरण के लिए विशेष कैम्प आयोजित हुआ। महाधिवक्ता सतीष चंद वर्मा के विशेष प्रयास से आयोजित टीकाकरण कैम्प में 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के शासकीय अधिवक्ताओं सहित महाधिवक्ता कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने स्व-स्फूर्त रूप से कोरोना से बचाव का टीका लगवाया।

read more:मुख्य सचिव ने वेक्सीनेशन और कोविड अस्पतालों की समीक्षा की, कहा- कोरोना टीकाकरण में लाएं तेजी

राज्य में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप कार्यालयीन अधिकारियों-कर्मचारियों को कोरोना से बचाव के लिए मंत्रालय एवं विभागाध्यक्ष कार्यालयों में कोरोना टीकाकरण हेतु विशेष कैम्प लगाए जा रहे हैं। इसी तारतम्य में कोरोना के विरुद्ध टीकाकरण का कैम्प महाधिवक्ता कार्यालय बिलासपुर में भी लगाया गया।

read more: राजधानी में 4 और नए कंटेनमेंट जोन, शहर में अब तक 15 से अधिक इलाके आ…

गौरतलब है कि महाधिवक्ता कार्यालय बिलासपुर में रोजाना बड़ी संख्या में प्रदेश के सभी जिलों के अधिकारी जवाब दावा हेतु तथा पुलिस कर्मी केस डायरी एवं कागजात लेकर आते हैं। महाधिवक्ता कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी कोरोना संक्रमित होने से सुरक्षित रहें, इसको ध्यान में रखते हुए टीकाकरण जरूरी हो गया था।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com