लॉकडाउन में ‘दुकान के लिए टाइम टेबल’ नाम से पुराना वीडियो किया जा रहा वायरल, जानिए क्या है इसकी सच्चाई

लॉकडाउन में 'दुकान के लिए टाइम टेबल' नाम से पुराना वीडियो किया जा रहा वायरल, जानिए क्या है इसकी सच्चाई

लॉकडाउन में ‘दुकान के लिए टाइम टेबल’ नाम से पुराना वीडियो किया जा रहा वायरल, जानिए क्या है इसकी सच्चाई
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: April 17, 2021 9:23 am IST

रायपुर। एक बार फिर से कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रदेश के ज्यादातर जिलों में लॉकडाउन लगा दिया गया है, इस बार लॉकडाउन में ज्यादा सख्ती दिखाते हुए प्रशासन द्वारा कार्रवाई भी की जा रही है। साथ ही इस बार किराना और सब्जी फल दुकानों को भी खोलने की अनुमति नहीं दी गई। इसी बीच शरारती तत्वों द्वारा आईबीसी24 न्यूज चैनल का एक पुराना वीडियो वायरल किया जा जा रहा है, जिसमें किराना, फल, सब्जी, दूध, समेत विभिन्न दुकानों के खुलने का टाइम ​टेबल है यह वीडियो पिछले साल का है।

ये भी पढ़ें: दो मादा तेंदुए की मिली लाश, वन विभाग की टीम ने दो लोगों को दबोचा

बता दें कि प्रशासन ने दुकानों को खोलने को लेकर फिलहाल खबर पब्लिश किए जाने ​तक इस प्रकार का कोई भी निर्देश जारी नहीं किया है, यह IBC24 का पुराना वीडियो है जिसे कुछ शरारती तत्वों द्वारा छवि खराब करने के उद्देश्य से और लोगों को भ्रामक जानकारी देने के लिए वायरल किया जा रहा है। इसलिए कृपया सभी लोग ऐसे लोगों को सावधान रहना है।

ये भी पढ़ें: रेमडेसिविर की कालाबाजारी की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी.. ‘आप…

<iframe src=”https://www.facebook.com/plugins/video.php?height=314&href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2FIBC24%2Fvideos%2F747470409292386%2F&show_text=true&width=560″ width=”560″ height=”429″ style=”border:none;overflow:hidden” scrolling=”no” frameborder=”0″ allowfullscreen=”true” allow=”autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share” allowFullScreen=”true”></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com