23 मार्च को सुबह 11 और शाम 7 बजे सायरन बजेगा, जो जहां होगा वहीं रुक कर ले ऐसा संकल्प, सीएम ने की जनता से अपील

23 मार्च को सुबह 11 और शाम 7 बजे सायरन बजेगा, जो जहां होगा वहीं रुक कर ले ऐसा संकल्प, सीएम ने की जनता से अपील

23 मार्च को सुबह 11 और शाम 7 बजे सायरन बजेगा, जो जहां होगा वहीं रुक कर ले ऐसा संकल्प, सीएम ने की जनता से अपील
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: March 22, 2021 3:23 pm IST

भोपाल। कल यानि 23 मार्च को 11 बजे एवं शाम को 7 बजे सायरन बजेगा। सायरन बजते ही मेरी अपील है कि जो जहां है वहीं से मास्क पहनने का संकल्प लें। अगर कोई बिना मास्क के दिखे तो उसे रोकें ताकि वो भी मास्क लगाए। यह बात मध्य प्रदेश के CM शिवराज सिंह चौहान ने कही है।

ये भी पढ़ें: 1,300 लड़ाकू वाहन खरीदेगी रक्षा मंत्रालय, महिंद्रा डिफेंस के साथ हुआ अनुबंध

सीएम ने कहा कि कोरोना का संक्रमण फिर से बढ़ रहा है। भोपाल और इंदौर में गति सबसे ज्यादा तेज है। अगर इसी गति से कोरोना फैलता रहा तो हम बड़े संकट में पड़ जाएंगे। मास्क सबके लिए जरूरी है। इसलिए मैं खुद सड़कों पर निकला हूं। अपनी सुरक्षा अपना मास्क अभियान लगातार चलेगा।

ये भी पढ़ें: परिसीमन प्रक्रिया पर राज्य निर्वाचन आयोग से चर्चा करेगी कर्नाटक सरक…

इसके पहले सीएम ने राजधानी भोपाल में बढ़ते हुए कोविड मामलों के मद्देनजर लोगों को जागरूक करते हुए 6 नंबर मार्केट में मास्क वितरित किए। मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 1,348 नए COVID19 मामले, 754 रिकवरी और 2 मौतें दर्ज़ की गई।

कुल मामले: 2,77,075
कुल रिकवरी: 2,64,575
मृत्यु: 3,908
सक्रिय मामले: 8,592


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com