पीएसएलवी 46 के सफल प्रक्षेपण पर सीएम भूपेश बघेल ने दी इसरो वैज्ञानिकों को बधाई

Ads

पीएसएलवी 46 के सफल प्रक्षेपण पर सीएम भूपेश बघेल ने दी इसरो वैज्ञानिकों को बधाई

  •  
  • Publish Date - May 22, 2019 / 05:51 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:05 PM IST

रायपुर। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बुधवार को श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपण यान पीएसएलवी-सी 46 का सफल प्रक्षेपण किया है। जिसको लेकर पूरा देश भारतीय वैज्ञानिको को बधाई दे रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी अपने ट्वीट के माध्यम से बधाई दी है। उन्होंने कहा है। वाह! जिन्दाबाद इसरो प्रक्षेपण यान PSLVC46 के द्वारा RISAT2B का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण करके हमारे ISRO के वैज्ञानिकों ने फिर से नया गौरव हासिल किया है।इससे देश की सुरक्षा को मजबूती मिलेगी।जिसके चलते उन्होंने इसरो मिशन की कामयाबी पर सभी वैज्ञानिकों व देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

ये भी पढ़ें –घर के पूर्व ड्राइवर ने बच्चे को किया अगवा, फिरौती में मांगे 3 करोड़, पुलिस 

ज्ञात हो कि बुधवार को प्रक्षेपण यान पीएसएलवी-सी 46 का सफल प्रक्षेपण के साथ इसरो ने भारत के हर मौसम के रडार इमेजिंग पृथ्वी निगरानी उपग्रह ‘रीसैट (RISAT)-2बी’ को भी सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया है। जो इस सीरीज का चौथा सैटेलाइट है।