मरवाही की जीत पर सीएम भूपेश बघेल का कल होगा सम्मान, सीएम ने ट्वीट कर कहा, जनता ने इस परीक्षा को प्रचंड बहुमत से उत्तीर्ण किया

मरवाही की जीत पर सीएम भूपेश बघेल का कल होगा सम्मान, सीएम ने ट्वीट कर कहा, जनता ने इस परीक्षा को प्रचंड बहुमत से उत्तीर्ण किया

मरवाही की जीत पर सीएम भूपेश बघेल का कल होगा सम्मान, सीएम ने ट्वीट कर कहा, जनता ने इस परीक्षा को प्रचंड बहुमत से उत्तीर्ण किया
Modified Date: November 29, 2022 / 07:56 pm IST
Published Date: November 10, 2020 1:22 pm IST

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने भावुक ट्वीट करते हुए कहा है कि मरवाही का उपचुनाव महज विधायक चुनने का चुनाव नहीं था, बल्कि यह मरवाही के साथ बीते 18 सालों तक हुए छल को जनता द्वारा लोकतांत्रिक जवाब देने की परीक्षा थी। सीएम ने कहा कि मुझे खुशी है कि मरवाही की जनता ने इस परीक्षा को प्रचंड बहुमत से उत्तीर्ण किया है। सीएम ने डॉ के.के ध्रुव को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी है।

ये भी पढ़ें: राज्य सरकार ने किया प्रदेश में 23 नई तहसीलों को गठन, सीएम भूपेश बघे…

वहीं एक अन्य ट्वीट में सीएम ने कहा कि मुझे हर्ष और गर्व हो रहा है, साथ में मैं भावुक भी हूं, लड़ाई कोई अकेले नहीं लड़ता सेना लड़ती है और सेना जीतती है। सीएम ने प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, मंत्री जयसिंह अग्रवाल, गिरीश देवांगन और अटल श्रीवास्तव सहित पूरी टीम ने जो अथक मेहनत की है उन्हे भी श्रेय दिया है। सीएम ने सभी विधायकों का भी धन्यवाद किया है जो लगातार मरवाही में जुटे रहे।

ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश उपचुनाव रिजल्ट: मुरैना में बसपा को पीछे छोड़ कांग्रेस प्…

मरवाही में कांग्रेस की बड़ी जीत पर कांग्रेस Cm भूपेश बघेल, मोहन मरकाम का सम्मान करेगी। यह सम्मान कार्यक्रम कल राजीव भवन में दोपहर 12 बजे होगा। बता दें कि मरवाही उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी केके ध्रुव ने जीत हासिल की है। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी डॉ गंभीर सिंह को हराया है । कांग्रेस प्रत्याशी 38132 वोट से चुनाव जीते हैं, उन्हे कुल 83372 मत मिले हैं वहीं भाजपा प्रत्याशी को 45240 वोट मिले हैं। 

ये भी पढ़ें: महंत नृत्य गोपाल दास की हालत में मामूली सुधार, योगी हाल चाल लेने अस…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com