मथुरा में महिला के साथ सामूहिक बलात्कार, एक आरोपी गिरफ्तार

मथुरा में महिला के साथ सामूहिक बलात्कार, एक आरोपी गिरफ्तार

मथुरा में महिला के साथ सामूहिक बलात्कार, एक आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: October 2, 2020 6:48 am IST

मथुरा, दो अक्तूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में मंगलवार की रात अलीगढ़ से कामां जा रहे हरियाणा के एक परिवार की महिला के साथ गोवर्धन के रास्ते में स्थित गेस्ट हाउस में कथित रूप से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने गेस्ट हाउस के एक आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार हो गया है।

पढ़ें- उड़ता रायपुर! औलिया चौक यूनियन क्लब के सामने फल-फूल..

पुलिस अधीक्षक (देहात) श्रीश चन्द्र ने बताया, ‘‘यह घटना मंगलवार की रात उस समय घटी, जब हरियाणा के नूंह जिले के मेवात कस्बा निवासी परिवार की गाड़ी मध्य रात्रि के समय गोवर्धन मार्ग पर सतोहा गांव के समीप खराब हो गई। तब वे लोग ग्रामीणों की सलाह पर निकट ही स्थित सैनी सेवा सदन में रुक गए। वहीं देर रात पानी पीने के लिए उठी महिला के साथ वहां मौजूद कर्मचारियों नाहर व उसके भतीजे जगन ने इस घटना को अंजाम दिया।’

पढ़ें- नगर निगम के PHE विभाग में घोटाला मामला, पूर्व कमिश्…

उन्होंने बताया कि घटनाक्रम के अनुसार पीड़िता पानी पीने के लिए उठी तो चाचा-भतीजा ने उसे ऊपरी मंजिल पर यह कहकर बुला लिया कि ऊपर आरओ का पानी उपलब्ध है जबकि नीचे का पानी खारा है। महिला का आरोप है कि जैसे ही वह पानी पीने के इरादे से ऊपर पहुंची, तो दोनों ने मिलकर उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुराचार किया।’

पढ़ें- विधानसभा में स्पीकर चरणदास महंत ने बापू को दी श्रद्…

एसपी देहात ने बताया कि पुलिस ने आरोपी भतीजे जगन को मौके से गिरफ्तार कर लिया है और उसके बताए ठिकानों पर छापामारी कर चाचा नाहर को भी गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘दूसरा आरोपी भी जल्द सलाखों के पीछे होगा। महिला का डॉक्टरी मुआयना कराया गया है।’’

पढ़ें- राहुल-प्रियंका गांधी को हाथरस जाने से क्यों रोका गय…


लेखक के बारे में

Shahnawaz Sadique is a digital marketing powerhouse with over 15 years of experience in the industry. His expertise encompasses a wide range of skills, from content writing and affiliate marketing to product launches and email campaigns. With 15 years of experience in social media, SMM, and SEO, he's an expert at helping businesses increase their online reach. From travel to business, education, media, tech, and cyber security, Shahnawaz has a proven track record of delivering results for clients across various sectors. Shahnawaz is also working as Sr. Digital Marketing Manager @ IBC24 News. He has a 9+ years of releveant experince in news industry as well. Want to take your media company to the next level? Look no further than Shahnawaz Sadique, He has been featured in top publications like FoxNews, Yahoo, MSN, WordStream, TastyEdits, LifeWire, SheFinds , Tech.Co and many more. the ultimate digital marketing pro.