हादसे में एक व्यक्ति की मौत

हादसे में एक व्यक्ति की मौत

हादसे में एक व्यक्ति की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: June 10, 2021 5:49 am IST

फतेहपुर (उत्तर प्रदेश), 10 जून (भाषा) फतेहपुर जिले के कल्याणपुर क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि यादगारपुर गांव का रहने वाला किसान राजकुमार सिंह (58) बुधवार की देर शाम अपने फौजी बेटे अजय सिंह (25) के साथ स्कूटी से उन्नाव से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में कानपुर-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर कल्याणपुर क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन ने उनके वाहन को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में राजकुमार सिंह की मौत हो गयी और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में अज्ञात वाहन और उसके चालक के खिलाफ एक मामला दर्जकर जांच की जा रही है।

भाषा सं सलीम मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में