जिले की एक मात्र नगर निगम में एक हफ्ते का लॉकडाउन, पूरा नगरीय निकाय क्षेत्र कंटेनमेंट जोन घोषित

जिले की एक मात्र नगर निगम में एक हफ्ते का लॉकडाउन, पूरा नगरीय निकाय क्षेत्र कंटेनमेंट जोन घोषित

जिले की एक मात्र नगर निगम में एक हफ्ते का लॉकडाउन, पूरा नगरीय निकाय क्षेत्र कंटेनमेंट जोन घोषित
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: July 21, 2020 4:10 pm IST

कोरिया। प्रदेश के अन्य जिलों की तरह कोरिया जिले के एकमात्र नगर निगम चिरमिरी में भी लाकडाउन लगा दिया गया है, जिला कलेक्टर एस एन राठौर ने सम्पूर्ण नगर निगम क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया है। नगर में 23 से 29 जुलाई तक 1 सप्ताह का लाकडाउन लगाया गया है।

ये भी पढ़ें: शिक्षक भर्ती के संबंध में राज्यपाल अनुसुईया उइके ने सीएम को लिखा पत्र, अभ्यर्थियों के ज्ञापन का द…

बता दें कि नगर निगम क्षेत्र में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद यह निर्णय लिया गया है, अब तक 50 से अधिक मरीज मिल चुके हैं। लॉकडाउन को लेकर जिला कलेक्टर ने गाइड लाइन जारी की है।

ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चार सलाहकारों को केबिनेट मंत्री का दर्जा,…

लॉकडाउन की अवधि में क्या चीजें रहेंगी खुली — यहां देखिए

New Doc 2020-07-21 20.08.24 by Anil Shukla on Scribd


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com