गाजियाबाद में निर्माणाधीन दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत, एक घायल

गाजियाबाद में निर्माणाधीन दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत, एक घायल

गाजियाबाद में निर्माणाधीन दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत, एक घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: February 10, 2021 7:21 pm IST

गाजियाबाद, 10 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जिले के मुरादनगर में बुधवार को एक गोदाम की निर्माणाधीन दीवार गिर गई, जिससे एक मजदूर की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) इराज राजा ने बताया कि हादसा मुरादनगर के हकीमपुरा कॉलोनी में दोपहर के बाद हुआ, जब दीवार निर्माण श्रमिकों के ऊपर गिर गई।

बिहार के निवासी दीपल और मुरादनगर के जलालपुर गांव के निवासी साजिद को साथी श्रमिकों ने बाहर निकाला और पास के अस्पताल में ले गये, जहां दीपल को मृत घोषित कर दिया गया जबकि साजिद का इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि संपत्ति के मालिक यामीन और ठेकेदार नौशाद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यामीन फरार है जबकि नौशाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच चल रही है।

भाषा कृष्ण देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में