वैन में आग लगने से डेढ़ साल के मासूम की मौत, 7 घायल, ऑटो चालक ने दिखाई इंसानियत, सभी को पहुंचाया अस्पताल
वैन में आग लगने से डेढ़ साल के मासूम की मौत, 7 घायल, ऑटो चालक ने दिखाई इंसानियत, सभी को पहुंचाया अस्पताल
विदिशा। विदिशा में चलती कार में आग लगने से एक डेढ़ साल के मासूम की मौत हो गई, जबकि हादसे में 7 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में एक हालत गंभीर है जिसे विदिशा रेफर किया गया। 6 लोगों को गंजबासौदा के राजीव गांधी स्मृति चिकित्सालय में दाखिल कराया गया है।
पढ़ें-हाईवे पर हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में आठ लोगों की मौत, 30 से ज्यादा घायल
घटना गुरुवार रात की है। ओमनी वैन में सवार 8 सदस्य अजय सिंह ठाकुर का परिवार साप्ताहिक हाट बाजारों से लौट रहा था। वैन पर ही परिवार जड़ी बूटी और औषधीय तेल दर्द निवारक दवा बेचने का काम करता है। गुरुवार शाम के बाद परिवार वैन में सवार होकर मंडी बामोरा से गंजबासौदा हाट बाजार से लौट रहा था।
पढ़ें- कागजों में किया करामात, बंद फैक्ट्री में उत्पादन दिखाकर 8 करोड़ का घोटाला, 6 आरोपियों को 3-3 साल …
हथोड़ा गांव के पास वैन में अचानक आग लग गई। आग लगने से वाहन चला रहे अजट ठाकुर ने नियंत्रण खो दिया और वैन सड़क से नीचे पलट गई। इस हादसे में डेढ़ साल के मासूम संदीप की मौत हो गई। सभी घायलों को वहां से गुजर रहे ऑटो चालक ने वैन से बाहर निकाला और ऑटो के जरिए अस्पता में दाखिल कराया।

Facebook


