कार्यालयों में आधे कर्मचारी ही करेंगे काम, 50% को मिला वर्क फ्राम होम, मंत्रालय और विभागाध्यक्ष कार्यालय के कर्मचारियों के लिए आदेश जारी

कार्यालयों में आधे कर्मचारी ही करेंगे काम, 50% को मिला वर्क फ्राम होम, मंत्रालय और विभागाध्यक्ष कार्यालय के कर्मचारियों के लिए आदेश जारी

कार्यालयों में आधे कर्मचारी ही करेंगे काम, 50% को मिला वर्क फ्राम होम, मंत्रालय और विभागाध्यक्ष कार्यालय के कर्मचारियों के लिए आदेश जारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: April 1, 2021 1:41 pm IST

रायपुर। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मंत्रालयीन कर्मचारियों के लिए नए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। यह निर्देश मंत्रालय और विभागाध्यक्ष कार्यालयों के कर्मचारियों के जारी किए गए हैं। जिसके अनुसार अब इन कार्यालयों में 50% कर्मचारी ही उपस्थित हो सकेगें, 50% कर्मचारी वर्क फ्राम होम से काम करेंगे।

ये भी पढ़ें: मंत्रीमंडलीय उपसमिति की बैठक में बड़ा फैसला, अब मोटे धान के साथ पतले धान की भी होगी निलामी

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते​ शासन ने यह फैसला लिया है, कार्यालय में कोरोना गाइडलाइन के साथ ही काम करना होगा, जिसमें रेगुलर सैनीटाइजेशन, मास्क, सोशल डिस्टेसिंग आदि का पालन अ​निवार्य किया गया है।सामान्य प्रशासन विभाग ने यह आदेश जारी किया है।

सप्ताहिक रोस्टर के तहत कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी जायेगी। अनुभाग अधिकारी एवं उसके नीचे अधीनस्थ कर्मचारियों की उपस्थिति 50 प्रतिशत अनिवार्य रूप से कराया जाना होगा।

ये भी पढ़ें: IPL 2021: GOEL TMT ने की ‘राजस्थान रॉयल्स’ टीम के साथ पार्टनरशिप की…

वहीं विभागाध्यक्ष कार्यालयों में अधीक्षक स्तर के अधिकारी सप्ताहिक रोस्टर के तहत काम करेंगे, जबकि बाकी के अधिकारी पूर्व की भांति ही आफिस आयेंगे। कर्मचारियों को इस बात का निर्देश दिया गया है कि वो यथासंभव अपने वाहन से ही दफ्तर आयें। दरअसल मंत्रालय बस से आने वाले कर्मचारियों की शिकायत थी कि बस में क्षमता से ज्यादा कर्मचारियों को बैठाया जाता है, जिसकी वजह से कर्मचारियों में कोरोना का खतरा बढ़ सकता है।

बसों में भी आधे कर्मचारियों को ही बैठाया जायेगा। बैठकों के बजाय राज्य सरकार ने आनलाइन बैठकों के निर्देश दिये हैं। बता दें कि बीते दिन मंत्रालयीन कर्मचारियों में कोरोना फैलने की खबर आयी थी, जिसके बाद शासन को यह निर्णय लेना पड़ा है।

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com