कृषि विधेयक का विरोध: बिना अनुमति प्रदर्शन करने पर रालोद कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज
कृषि विधेयक का विरोध: बिना अनुमति प्रदर्शन करने पर रालोद कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज
मुजफ्फरनगर, 26 सितंबर (भाषा) प्रशासन की अनुमति के बिना कृषि विधेयकों के खिलाफ प्रदर्शन करने पर रालोद के जिला अध्यक्ष सहित 70 कार्यकर्ताओं और नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
थाना प्रभारी डी के त्यागी ने बताया कि राष्ट्रीय लोक दल के जिला अध्यक्ष अजीत राठी, पार्टी प्रवक्ता अभिषेक चौधरी और पूर्व विधान परिषद सदस्य चौधरी मुश्ताक सहित 70 लोगों के खिलाफ भादंसं की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने कहा कि शुक्रवार को उनके खिलाफ जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर कृषि विधेयकों के विरुद्ध प्रशासन की अनुमति के बिना धरना-प्रदर्शन करने का मामला दर्ज किया गया था।
भाषा शुभांशि वैभव
वैभव

Facebook


