छत्तीसगढ़ में तीन ट्रेनों के संचालन का आदेश जारी, 4 सितंबर से पटरी पर दौड़ेंगी 2 एक्सप्रेस और एक डेमू स्पेशल ट्रेन..देखिए पूरी जानकारी

छत्तीसगढ़ में तीन ट्रेनों के संचालन का आदेश जारी, 4 सितंबर से पटरी पर दौड़ेंगी 2 एक्सप्रेस और एक डेमू स्पेशल ट्रेन..देखिए पूरी जानकारी

छत्तीसगढ़ में तीन ट्रेनों के संचालन का आदेश जारी, 4 सितंबर से पटरी पर दौड़ेंगी 2 एक्सप्रेस और एक डेमू स्पेशल ट्रेन..देखिए पूरी जानकारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: September 2, 2020 6:24 pm IST

सूरजपुर। लाॅकडाउन के बाद एक बार फिर ट्रेन अब धीरे धीरे पटरी पर लौट रही है, अंबिकापुर से राजधानी को जोड़ने वाली दुर्ग—अम्बिकापुर एक्सप्रेस 4 सितम्बर से अम्बिकापुर और दुर्ग के बीच दौड़ेगी। जिसका आदेश रेलवे ने जारी कर दिया है। इसके साथ अन्य 2 और ट्रेन रायपुर से कोरबा हसदेव एक्सप्रेस और रायपुर से केवटी डेमू ट्रेन शुरू होने जा रही है।

ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की आर्थिक नीतियों से पूरा देश हो रहा लाभान्वित, प्रदेश में संग्रहित राजस्व…

आपको बता दें लाॅकडाउन के कारण मार्च से ही मालगाड़ी को छोड़कर सभी ट्रेन बंद थी जिससे जिले वासियों का राजधानी तक का सफर कठिन हो गया था। बहरहाल रेलवे के आदेश के बाद एक बार फिर से लोग जिले से दुर्ग तक चलने वाली ट्रेन का लाभ ले सकेंगे।

ये भी पढ़ें: GST संग्रहण में छत्तीसगढ़ देश का अग्रणी राज्य, कोरोना संकट के बावजूद…

चार तारीख को दुर्ग अम्बिकापुर एक्सप्रेस दुर्ग से चलकर सूरजपुर होते अम्बिकापुर आयेगी और अगले दिन यानी पाॅच तारीख को अम्बिकापुर से दुर्ग के लिए रवाना होगी। हालांकि किन नियम और शर्तो के साथ ट्रेन चलेगी उसकी जानकारी अभी नहीं मिली है। ऐसा माना जा रहा है कि कोविड 19 के नियमों से साथ ये गाड़ियां चलेंगी।

ये भी पढ़ें: ​जिले का नामचीन बिल्डर गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों के साथ कूटरचना कर…

Document 79 by Anil Shukla


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com