8 राज्यों और 15 जिलों के भटक रहे सौ से अधिक लोगों को मिला आश्रय, भोजन और सुविधा

8 राज्यों और 15 जिलों के भटक रहे सौ से अधिक लोगों को मिला आश्रय, भोजन और सुविधा

8 राज्यों और 15 जिलों के भटक रहे सौ से अधिक लोगों को मिला  आश्रय, भोजन और सुविधा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: March 31, 2020 5:40 pm IST

रायपुर। कोरोना वायरस से नागरिकों को सुरक्षित रखने की अपनी मुहिम के अंतर्गत रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन ने 8 राज्यों और छत्तीसगढ़ के 15 जिलों के सौ से अधिक लोगों को लाभांडी स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वसुविधायुक्त बहु मंजिला भवन में आश्रय दिया।

पढ़ें- छत्तीसगढ़ में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि, प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 9

यह पूरी कार्यवाही पुलिस अधीक्षक आरिफ शेख, नगर निगम कमिश्नर सौरभ कुमार, जिला पंचायत सीईओ डॉ. गौरव कुमार सिंह की संयुक्त टीम ने मिलकर की है। इस दौरान रायपुर स्मार्ट सिटी,महिला बाल विकास विभाग, वन विभाग शामिल भी शामिल था। जिला पंचायत सीईओ डॉ. गौरव कुमार सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों की इस टीम ने तीन बसों को लेकर ऐसे लोगों की तलाश में कल देर शाम रेलवे स्टेशन क्षेत्र पहुंची, जहां से रायपुर स्मार्ट सिटी कार्यालय में स्थापित फ़ूड कंट्रोल सेल से सर्वाधिक भोजन लेने की जानकारी मिली थी।

पढ़ें- आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी सरकारी कार्यालय 14 अप्रैल तक रहेंगे बंद…

महिला अधिकारियों के दल ने यहांे महिलाओं, उनके साथ के दुधमुहे बच्चों, वृद्ध, दिव्यांग समेत ऐसे 75 लोगों को बसों में लेकर लाभांडी स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत नवनिर्मित भवन में शिफ्ट किया। नगर निगम के इस भवन में जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पहले से की जा चुकी थीं और इस परिसर में शहर की कई सामाजिक संस्थाओं से मिले सहयोग से दरी, कंबल, चादर, बाल्टी, मंग, साबुन, पेस्ट, ब्रश समेत जरूरी सामान की व्यवस्था पहले से ही की गई थी।

पढ़ें- छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, कक्षा पहली से 8वीं तथा कक्षा 9वीं व 11…

यहां ठहराए गए छोटे बच्चों को असुविधा ना हो इसके लिए रायपुर जिला प्रशासन ने दूध की पर्याप्त व्यवस्था की तत्काल की । इन आश्रय प्राप्त करने वालों को जरूरी सुविधाओं की देखरेख का जिम्मा जिला प्रशासन ने सामर्थ चेरिटबल वी द पीपल की टीम को दिया गया है, जो 24 घंटे उनके साथ रहकर उनकी सुविधाओं का ध्यान रखेगी। ङा गौरव सिंह् ने बताया कि आज और भी जरुरतमंदॉ, बेसहारा लोगों को यहां आश्रय दिया गया है। सोशल ङिसटेशिग कायम रखते हुए उन्हे हर संभव मदद की जा रही है।


लेखक के बारे में