आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 170 से ज्यादा नए मामले, चार लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 170 से ज्यादा नए मामले, चार लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 170 से ज्यादा नए मामले, चार लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: January 14, 2021 2:58 pm IST

अमरावती,14 जनवरी (भाषा)आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 179 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 219 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं और चार लोगों की संक्रमण से मौत हो गई है।

एक बुलेटिन में बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे समाप्त हुए 24 घंटे के आंकड़े के आधार पर यह जानकारी दी गई।

बुलेटिन के अनुसार अब राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 8,85,616 हो गए हैं, वहीं 8,76,140 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और 7,138 लोगों की मौत हो चुकी है।

इसमें कहा गया कि उपचाराधीन मामलों की संख्या 2,338 है।

इसमें कहा गयाकि अब तक 1.24 करोड़ नमूनों की जांच की गई। यहां संक्रमण की दर 7.09 प्रतिशत है।

भाषा

शोभना माधव

माधव


लेखक के बारे में