सरगुजा के मैनपाट में दर्दनाक हादसा, पलंग पर सोई 4 माह की बच्ची आग में गिरी, मौत

सरगुजा के मैनपाट में दर्दनाक हादसा, पलंग पर सोई 4 माह की बच्ची आग में गिरी, मौत

सरगुजा के मैनपाट में दर्दनाक हादसा, पलंग पर सोई 4 माह की बच्ची आग में गिरी, मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: February 26, 2018 8:29 am IST

सरगुजा जिले के मैनपाट के सीमावर्ती क्षेत्र कुसडेरा में एक चार महीने की बच्ची की आग में जलने से दर्दनाक मौत हो गई। हाथी प्रभावित इलाके कुसडेरा में हाथियों के आने की खबर सुनकर घरों को छोड़कर आग जलाकर खुले में सोए हुए थे। इस दौरान असमती नाम की चार महीने की बच्ची जिस तरफ आग जल रहा था उसी तरफ पलट गयी और आग की चपेट में आ गयी। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर उसकी मां उठी तो देखा बच्ची आग से जल रही है। परिजन बच्ची को मैनपाट अस्पताल लेकर आए जहां से उन्हें मेडिकल काॅलेज अस्पताल भेज दिया गया। लेकिन इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गयी है। इस दर्दनाक घटना के बाद परिजनों के आंसू थमने के नाम नहीं ले रहे हैं, पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

 

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में