बुटंगा में रातो-रात पहुंचे एसपी-कलेक्टर, 30 जवानों को पत्थलगड़ी समर्थकों के चंगुल से छुड़ाया

बुटंगा में रातो-रात पहुंचे एसपी-कलेक्टर, 30 जवानों को पत्थलगड़ी समर्थकों के चंगुल से छुड़ाया

बुटंगा में रातो-रात पहुंचे एसपी-कलेक्टर, 30 जवानों को पत्थलगड़ी समर्थकों के चंगुल से छुड़ाया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: April 29, 2018 3:57 am IST

जशपुर। जशपुर जिले के बुटंगा-बछराव गांव में पत्थलगड़ी समर्थकों द्वारा बंधक बनाए गए 30 पुलिसकर्मियों को छुड़ा लिया गया है। जवानों के बंधक बनाए जाने की खबर लगते ही एसपी उनेजा खातून और कलेक्टर पद्मश्री तंवर शनिवार रात गांव पहुंचकर जवानों को ग्रामीणों के चंगुल से आजाद कराया। 

ये भी पढ़ें- घायलों को छोड़ ऑटो वाले पर टूट पड़े लोग, फेंक दिया नाले में, देखिए वीडियो

ये भी पढ़ें- सतना में ट्रक ने बाराती कार को मारी टक्कर, दूल्हा सहित 6 लोगों की मौत

बुटंगा में ग्रामीणों ने पुलिस वाहन को कब्जे में ले लिया था। पुलिसकर्मियों पर जमकर पत्थरबाजी भी की गई। ग्रामीणों को भारी पड़ता देख जवान अपनी जान बचाने जंगल की ओर भाग निकले। ग्रामीणों ने 30 पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया था।

ये भी पढ़ें- दुनिया का सबसे बड़ा बलि स्थल, मिले 140 बच्चों के अवशेष!

जवानों के बंधक बनाए जाने की भनक लगते ही भारी पुलिस बल के साथ एस-कलेक्टर गांव पहुंचकर जवानों का आजाद कराया। सूत्रों की मानें.. तो पत्थलगड़ी समर्थकों ने पत्थलगड़ी तोड़ने का फरमान जारी करने वालों को उनके सामने पेश करने की मांग कर रहे हैं। 

 

वेब डेस्क, IBC24

 


लेखक के बारे में