पत्थलगड़ी मामले में कांग्रेस की जांच रिपोर्ट तैयार, आलाकमान को सौंपने की तैयारी

Ads

पत्थलगड़ी मामले में कांग्रेस की जांच रिपोर्ट तैयार, आलाकमान को सौंपने की तैयारी

  •  
  • Publish Date - May 5, 2018 / 05:53 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:42 PM IST

रायपुर। पत्थलगड़ी मामले में कांग्रेस के जांच के दल ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है। जिसे अब कांग्रेस के प्रदेश संगठन को सौंपी जाएगी। इस पर चर्चा के बाद रिपोर्ट दिल्ली भेजी जाएगी।

ये भी पढ़ें- ग्राम स्वराज अभियान का आज समापन, इंडोर स्टेडियम में जुटेंगे बीजेपी नेता

प्रदेश आदिवासी कांग्रेस मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत भगत की अध्यक्षता में 17 सदस्यीय टीम का गठन पत्थलगड़ी मामले की जांच के लिए किया गया था। इस दल ने बछराव, कलिया बुटंगा और सिहारडांड का दौरा किया और लोगों से बातचीत कर इस अभियान के बारे में जानकारी ली।

ये भी पढ़ें- अगवा इंजीनियर और मुंंशी का नहीं मिला कोई सुराग, MLA ने की नक्सलियों से रिहाई की अपील

ग्रामीणों ने खुलकर इस दल के सामने अपनी बात रखी। ग्रामीणों को सरकार की योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। गांव आज भी सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा है।

 

वेब डेस्क, IBC24