मप्र कांग्रेस के अध्यक्ष अरूण यादव ने एक बार फिर मप्र की भाजपा सरकार पर हमला बोला है। भाजपा द्वारा आपातकाल को काले दिवस के रूप में मनाने को लेकर प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव ने कहा कि आपातकाल की स्थिति तो आज बनी हुई है। जिस तरह से देष और प्रदेष की सरकार द्वारा अन्नदाताओं के साथ बर्ताव किया जा रहा है। इससे स्पष्ट है कि आपातकाल की स्थिति तो आज भाजपा सरकार द्वारा बना रखी है। चुनाव आयोग द्वारा मप्र के केबिनेट मंत्री नरोत्तम मिश्रा का चुनाव षून्य घोषित होने के बाद इस्तीफा नहीं देने पर प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव ने कहा कि निर्वाचन आयोग के आदेष के बाद मंत्री नरोत्तम मिश्रा को सभी पदों से इस्तीफा दे देना चाहिए।
मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरूण यादव आज उनके गृहग्राम बोरावां पहुंचें जहां वे उनके पिता और मप्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय सुभाष यादव की चैथी पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर देष-प्रदेष के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने पहुंचकर स्वर्गीय सुभाष यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर स्वर्गीय सुभाष यादव की पत्नी श्रीमती दमयंति यादव, उनके बेटे और कसरावद के कांग्रेस विधायक सचिन यादव सहित उनके परिवार के साथ-साथ बडी संख्या में निमाड अंचल से पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद थे।