जमीन कब्जाने का आरोप झेल रहे PCC चीफ बघेल ने की CM रमन से मुलाकात
जमीन कब्जाने का आरोप झेल रहे PCC चीफ बघेल ने की CM रमन से मुलाकात
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल से मुलाकात के पहले जब ये चुटकी ली, तो सबकी निगाहें दोनों नेताओं की मुलाकात पर टिकी थी। लेकिन किसान और कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात को निराशाजनक बताया।
इससे पहले एक बड़े घटनाक्रम में रमन और भूपेश की मुलाकात से पहले ही दोपहर करीब एक बजे जोगी खेमे के नेता आर.के. राय और विधान मिश्रा कुरूदडीह के किसानों को लेकर सीएम हाउस पहुंच गए। जिस पर भूपेश ने सवाल उठाए।
दरअसल, भिलाई के कुरूदडीह के किसानों की जमीन के मामले में थ्प्त् का सामना कर रहे भूपेश बघेल के बंगले का घेराव करने कुछ किसान पहुंचे थे, तो भूपेश ने उन्हें भीतर बुलाया, चाय पिलाई और फिर ब्ड से मुलाकात का वक्त मांगा था।
भूपेश बघेल ने कहा कि ब्ड से उनकी कभी सैटिंग नहीं हो सकती। इतना तो तय है इस मुलाकात के अभी कई मायने और निकलने अभी बाकी हैं और सियासी ड्रामा भी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।

Facebook


